सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- नगर के राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती - जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के सर्वमान्य सम्मानित नेता थे। उनके द्वारा मौजूदा सरकारों की ना सिर्फ प्रखर आलोचना की जाती थी बल्कि समस्या के समाधान के लिए सुझाव भी दिये जाते थे। देश में लगाए गये आपातकाल के दौरान उनके द्वारा किये गये विरोध के चलते उन्हे जेल भी जाना पड़ा था। कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उपलब्धियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.