शामली, अप्रैल 17 -- शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज के छात्र ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आयोजन में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यालय के छात्र वंश कुमार ने किशोर वर्ग में महाकुम्भ के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन विषय पर निबन्ध लिखा। शुक्रवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में विजयी छात्र वंश कुमार को प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद ने 505 रुपये का साहित्य व प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। मौके पर ब्रिजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, अरविन्द कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, नीटू कुमार, अशोक सोम, अमन कुमार, अमित कुमार, संजू कुमार, सुखदेव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.