रांची, मई 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा में सोमवार को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूकेजी से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए आम, राष्ट्रीय ध्वज, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और जल संरक्षण की आवश्यकता विषय निर्धारित किए गए थे। प्रतियोगिता में कक्षा दो से अपन कंडुलना, कक्षा चार से आराध्या श्री, यूकेजी से मिस्का कुमारी, कक्षा छह से अमन आदित्य आनंद तथा कक्षा 10 से रुचि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का कुमारी, चुलबुल साहू, जेनियस तोपनो, इशानी कंडुलना और रुनिन कंडुलना द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता जायसवाल ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान है और इसके संरक्षण के लिए ऐसे आयोज...