निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने कागजों पर उकेरी अपनी प्रतिभा
रामगढ़, मई 22 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। केकेसी 2 उच्च विद्यालय सयाल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच वी पीपुल ए ग्लोबल सोसाइटी की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें शामिल बच्चों ने अपनी ज्ञान और प्रतिभा को कागजों पर उकेरी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने राज्य, देश एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के लिए झारखंड की संस्कृति एवं पहचान पर्यावरण संरक्षण तथा हमारा देश एवं हमारा कर्तव्य विषय निर्धारित किए गए थे। इसमें विद्यालय के करीब 25 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में सुरुचि कुमारी, सुषमा टुडू, करिश्मा कुमारी, सोनी मुर्मू, नम्रता हांसदा, सलाम अहमद, आकाश मुंडा, प्रिंस चौहान, रेहान अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.