निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि।एसआईओ बनहा यूनिट की ओर से मोहम्मद फॉर ऑल अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं राउंड टेबल क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल हुदा पब्लिक हाई स्कूल, बनहा और मिलेनियम पब्लिक स्कूल, पबरा के करीब 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पैगंबर मुहम्मद के जीवन, आदर्शों, शिक्षाओं एवं मानवीय मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शगुफ्ता सना ने प्रथम, आफरीन निशात ने द्वितीय, अजला सना ने तृतीय, इरफ़ा नाज़ ने चतुर्थ और ज़ोया परवीन ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राउंड टेबल क्विज में आठ समूहों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ज्ञान और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।हजारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.