निबंधों में विद्यार्थियों ने उकेरा भगत सिंह का संघर्ष
औरैया, सितम्बर 28 -- सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों में भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से परिचित कराने के साथ उनमें देशप्रेम की भावना विकसित करना था। यह भी पढ़ें- आजादी के मतवाले सरदार भगत सिंह को जयंती पर किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.