छपरा, मार्च 30 -- पेज पांच की लीड एमवीआर में 300 फीसदी तक बढ़ोतरी प्रस्तावित, खरीदारों में बेचैनी जमीन के वर्गीकरण को भी युक्तिसंगत बनाने पर सरकार का जोर फोटो 18 कलेक्ट्रेट स्थित जिला निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए काउंटर पर लगी लोगों की कतार न्यूमेरिक 06 निबंधन कार्यालय है सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में जमीन-मकान की रजिस्ट्री को लेकर इन दिनों असामान्य हलचल देखने को मिल रही है। संभावित रूप से रजिस्ट्री दरों में भारी बढ़ोतरी की खबर ने खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को सक्रिय कर दिया है। नये वित्तीय वर्ष से लागू होने वाली प्रस्तावित दरों के मद्देनज़र लोग तेजी से रजिस्ट्री कराने में जुटे हैं, जिससे निबंधन कार्यालयों में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि राज्य मुख्यालय के निर्देश पर रविवार और घोषित अवकाश के दिनों मे...