नोएडा, मई 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। एक बार फिर रविवार को निबंधन विभाग में कोई कामकाज नहीं हुआ। वकीलों के विरोध के कारण नोएडा में तीन में से एक दफ्तर नहीं खुल सके। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

शासन का निर्णय इस साल मार्च महीने में शासन ने नोएडा समेत पांच जिलों में छुट्टी के दिन दफ्तर खोले जाने का निर्णय लिया था। यह व्यवस्था उन जिलों में लागू की गई, जहां निबंधन विभाग के एक साथ तीन कार्यालय हैं। नोएडा के सेक्टर-33 में एक साथ तीन सबरजिस्ट्रार कार्यालय हैं। इस व्यवस्था को लागू करने के पीछे वजह कामकाजी लोगों को सहूलियत देना था। उच्च अधिकारियों ने कहा था कि छुट्टी के दिन एक दफ्तर खुलने से लोगों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने समेत विभाग के अन्य काम के लिए छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी। इस...