निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में निकला मार्च
हरदोई, जून 19 -- संडीला। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली एवं प्रस्तावित ई-पंजीयन मॉडल के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन के पांचवें दिन प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन को सौंपा। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष मो. नसीम खां एवं मंत्री नागेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अपराह्न तीन बजे धरना स्थल से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। मार्च के बाद सभी लोग पुनः उपनिबंधक कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामकृष्ण श्रीवास्तव एवं प्रभारी उपनिबंधक दुर्गेश कुमार को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.