गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक का संचालन मंत्री चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निबंधन प्रकरण को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज एवं धारदार बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 29 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे एसोसिएशन सभागार में बुलाई गई है।अधिवक्ता संगठनों से अपील की गई कि वे 27 से 30 जून तक रजिस्ट्री लेखन, प्रस्तुतीकरण कार्य तथा रजिस्ट्री कार्यालय में होने वाले कार्यों से दूर रहें। यह भी पढ़ें- पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन साथ ही न्यायिक कार्यों का भी बहिष्कार करें। इस संबंध में बार एसोसिए...