निबंधन के समय खाता खुलवाने का निर्देश
लखीसराय, जून 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जननी बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी लाभार्थियों का पंजीकरण के समय ही खाता खुलवाना है। बैंक द्वारा कैंप लगाकर लाभार्थियों को बैंक खाता खोलने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है। जिन गर्भवती महिलाओं का खाता खुला नहीं रहता है उनको जननी बाल सुरक्षा योजना कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाती है। लंबित भी हो जाती है। इस कारण से सभी गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के समय ही बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है। बीसीएम एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से खाता खुलवाना है। आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक लाभार्थी पर खाता खुलवाने का 5 रुपये दिया जाएगा। प्रत्येक माह में निबंधित गर्भवती महिलाओं एवं वैसी गर्भवती महिलाओं की संख्या जिनका बैंक में खाता खुलवाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.