निबंधन कार्यालय 26 से 31 तक खुले रहेंगे
मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सरकार ने राजस्व हित व जन सुविधा को देखते हुए 26 से 31 मार्च तक निबंधन कार्यालय खोलने का निर्णय किया है। इस दौरान रविवार को भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। इस संबंध में उपनिबंधक महानिरीक्षक डॉ.संजय कुमार ने सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों को पत्र भेजा है।पत्र में कहा है कि निबंधन कार्यालय खोले जाने का आम लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे वे रविवार को भी जमीन व संपत्ति निबंधन कराने कार्यालय में आएंगे। यह सुनिश्चित किए जाएं कि कर्मचारियों व कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय में उपस्थित हों। ई-स्टांप निर्गत के लिए संचालित प्राधिकृत संग्रह केंद्र में पर्याप्त राशि से वॉलेट रिचार्ज हो। पर्याप्त राशि के अभाव में ई-स्टांप निर्गत नहीं होने पर संबंधित निबंधन पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.