चंदौली, जून 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ई-आफिस रजिस्ट्री को लेकर अधिवक्ताओं के विरोध के कारण बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्य निबंध कार्यालय में प्रभावित हो गया था। मंगलवार को पुन: रजिस्ट्री शुरू होने से क्रेता विक्रेताओं को काफी सहुलियत हुई है। बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्री नहीं होने से 60 लाख से अधिक का राजस्व का नुकसान हुआ था।बीते चार जून को शासन की ओर ई-आफिस रजिस्ट्री पंजीकरण माड्यूल जारी किया गया था। जिसे लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं की ओर से विरोध शुरू होगया था। इससे पूरी तरह रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने से करोड़ों का राजस्व का नुकसान होने लगा था। जिसके बाद शासन के निर्देश पर महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश ने जारी निर्देश को वापस लेने पर अधिवक्ता शांत हुए। यह भी पढ़ें- हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप शासन के निर्द...