कौशाम्बी, फरवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में सोमवार सुबह से ही रजिस्ट्री कराने आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नए नियमों के तहत आधार से मोबाइल लिंक और ओटीपी अनिवार्य होने के कारण अधिकांश लोगों को खासी परेशानी हुई। कई लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। सबसे अधिक दिक्कत आधार से मोबाइल लिंक न होने और ओटीपी न मिलने की रही। इसके अलावा बायोमेट्रिक मशीनों में बुजुर्गों के अंगुली निशान स्वीकार न होने से प्रक्रिया और धीमी हो गई। बसुहार निवासी क्रेता शिवाकांत तिवारी ने बताया कि उनके गवाह का आधार नंबर गलत दर्ज होने से मिलान नहीं हो सका, जिससे उनकी रजिस्ट्री टल गई। उन्हें मंगलवार को दोबारा बुलाया गया है। काजू गांव निवासी राघवराम ने कहा कि आधार से मोबाइल लिंक न होने के कारण ओटीपी नहीं आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.