पटना, फरवरी 21 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी निबंधन कार्यालय मार्च में भी सभी रविवार की छुट्टी के दिन खुले रहेंगे। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक ने सभी जिला अवर निबंधक को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि रविवार की छुट्टी के दिन सभी कर्मियों व कम्यूटर ऑपरेटरों की कार्यालय में उपस्थिति और ई-स्टांप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पर्याप्त राशि के अभाव में ई-स्टांप निर्गत नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी जवाबदेह होंगे। गौरतलब है कि नये वित्तीय वर्ष से सर्किल रेट बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ी है। इसके कारण जनवरी और फरवरी 2026 में भी सभी रविवार को निबंधन कार्यालय खोले जा रहे हैं। इससे कार्यालयों में भीड़ कम होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.