निबंधन कार्यालय के निजीकरण का विरोध, ज्ञापन सौंपा
हाथरस, जून 11 -- सिकन्दराराऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन रजिस्ट्री कार्यालयों के कार्यों को निजी कंपनी को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को उप-पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन एवं कलमबंद हड़ताल का आयोजन किया गया। वही महानिरीक्षक निबंधन के नाम एक ज्ञापन सब रजिस्ट्रार को सौपा गया। धरने की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह चौहान शोला एडवोकेट तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पुंडीर एडवोकेट ने की। धरने को संबोधित करते हुए दि बार एसोसिएशन के सचिव राजेश बघेल एडवोकेट तथा सिविल बार एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि निबंधन विभाग के कार्यों का निजीकरण अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.