मुंगेर, फरवरी 16 -- मुंगेर। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने रविवार को हवेली खड़गपुर में नवनिर्मित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया की हवेली खड़गपुर में नए अवर निबंधन कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो गया है, जिसे शीघ्र ही हैंडओवर कर दिया जाएगा। हैंडओवर होते ही अवर निबंधन कार्यालय में काम संचालित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। -----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.