बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। जिले के निबंधन कार्यालयों (रजिस्ट्री आफिस) को अपना भवन सुलभ कराने की पहल तेज हो गई है। एआईजी स्टांप ने जिलाधिकारी के साथ ही सभी एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। एआईजी ने सदर निबंधन आफिस के साथ ही एआईजी कार्यालय के लिए करीब 10 विस्वा तथा अन्य तहसीलों के लिए सात बिस्वा जमीन की मांग की है। विभाग ने यह निर्णय बैरिया और रसड़ा निबंधन कार्यालय में आई समस्या को लेकर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि जमीन मिलने के साथ ही भवन का निर्माण नए डिजाइन में कराया जायेगा, विभाग के पास पर्याप्त बजट है। जनपद के सभी छह तहसीलों में उप निबंधन आफिस सैकड़ों वर्षों से तहसील परिसर या प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए भवन में संचालित होता है। वर्तमान में यह भवन जर्जर होने के साथ ही बेहद संकीर्ण हैं। जगह की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.