रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में मनोविज्ञान परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से शैक्षिक कार्यक्रमों के तहत पोस्टर, निबंध, तालबद्ध भाषण एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में पवन विशाल ने प्रथम तथा शिवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य, साक्षी राठौर और शिवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अभय कुमार मिश्रा प्रथम, अलाकिशा द्वितीय और पवन विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.