अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़ । विनीत इण्टर कॉलेज एकता नगर बेगपुर रोड में निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, चेस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। प्रतियोगिता के विजेता और प्रतिभागियों को मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक विनीत गौतम ने बताया कि छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान, आत्मविश्वास का उतृष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रकार की प्रतियोगिता छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। इससे छात्र छात्राओं में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। इस अवसर पर निदेशिका नीरू गौतम, कॉर्डिनेटर अमन गौतम, प्रधानाचार्य निरोत्तम सिंह, उप प्रधानाचार्य अफजाल हमीद, इमरान खान, रामवती सारस्वत, वीके गुप्ता, कविता, लक्ष्मी, भूमिका, ज्योति, प्राची, सिद्रा, देवेंद्र, ...