धनबाद, सितम्बर 6 -- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली से आए 40 छात्रों की टीम झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने में जुटी है। इसके तहत धनबाद के बलियापुर स्थित घोंघाबाद और लालाडीह की महिलाओं को एक सप्ताह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निफ्ट के लेदर डिजाइन विभाग के छात्र पार्थ राजन और वेदिका कक्कड़ ने बताया कि सिंदरी में एप्लिक व सॉफ्ट टॉयज तथा बलियापुर में बाम्बू क्राफ्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह कार्यक्रम देवघर की संस्था 'दिनकर हार्ट इनोवेशन फाउंडेशन' के आमंत्रण पर आयोजित है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से वर्ष 2016 से संचालित इस अभियान के तहत निफ्ट के छात्र अपनी चार वर्षीय पढ़ाई के दौरान दो बार ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित करने आते हैं। महिलाओं को कपड़ों पर एप्लिक कार्य,...