नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Nifty Outlook: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA के विशेषज्ञ लॉरेंस बालैंको ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। उनके मुताबिक, लॉन्ग टर्म में निफ्टी 40,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, बैंकिंग शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 20 प्रतिशत तक तेजी आने की संभावना है। बालैंको के मुताबिक, निफ्टी के लिए 26,300 का स्तर अहम है। इसके ऊपर मजबूती से निकलने पर एनएसई के 50 शेयरों वाले इस बेंचमार्क इंडेक्स के 31,000 से 40,000 तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंत तक निफ्टी का 25,500 के ऊपर बंद होना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत होगा।बैंक निफ्टी 70,000 तक जाने का अनुमान बालैंको का मानना है कि बैंक निफ्टी में फरवरी से बना ट्रेडिंग दायरा टूट चुका है। इससे इसमें करीब 20% तेजी की संभावना है। उन्होंने बैंक...