निफा को रक्तदान शिविरों के लिए मिला सम्मान
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। शहीदी दिवस पर मानवता की सेवा में आयोजित किए गए पांच रक्तदान शिविरों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए निफा एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड को डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ में एक समारोह में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। गंगा सेवा संस्था के संरक्षक राजू वालिया, अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, सोनिया वालिया एवं उनकी समर्पित पीजीएसएस ब्लड डोनर टीम को कानपुर देहात और कानपुर नगर क्षेत्र में अद्वितीय प्रबंधन, निस्वार्थ सेवा और रिकॉर्ड स्तर पर रक्त एकत्र करने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मान मिला। संस्था के संरक्षक दिनेश वार्ष्णेय ने कहा कि शहीदों की स्मृति में किया गया रक्तदान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.