बिजनौर, फरवरी 21 -- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला कमांडेंट डा. वेदपाल सिंह चपराना ने होमगार्ड निपेंद्र तोमर को तीन फीत लगाकर कंपनी सार्जेंट के पद पर प्रोन्नति का तोहफा दिया। शुक्रवार को जिला कमांडेंट डा. वेदपाल चपराना ने एडीसी सतेंद्र सिंह के अनुमोदन पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवान निपेंद्र तोमर को कंपनी सार्जेंट पद का तोहफा देते हुए उनके बाजू पर तीन फीत लगाई। इस मौके पर बीओ कुंवर सिंह नेगी, एडीसी सतेंद्र सिंह, शेर सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी व होमगार्ड्स के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.