निपुण हरियाणा मिशन के तहत 1532 प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। प्राथमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए जिले में 1532 प्राथमिक शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सोमवार से पलवल, हथीन और हसनपुर खंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। होडल खंड में प्रशिक्षण छह अक्टूबर से शुरू होगा। पलवल कैंप स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को प्राथमिक स्तर पर आवश्यक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की दक्षता प्रदान करना है। इसके लिए शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों और तकनीकों से प्रशिक्षित करना जरूरी है। प्रशिक्षण के पहले दिन पलवल खंड में 160, हथीन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.