शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। गुणवत्ता परक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शनिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और बीएसए दिव्या गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कलान, भावलखेड़ा सहित सभी ब्लॉकों के 900 से अधिक शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिन विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन हुआ, उन स्कूलों के शिक्षकों को शॉल और मेमेंटो देकर उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों जैसे प्राथमिक विद्यालय जूही, बल्लिया, सौफरी, जैतीपुर, सुल्तानपुर, लखोहा, पलिया पट्टी, कपूर नगला, नारायनपुर पट्टी, रामनगर और कल्याणपुर ककरा कलां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.