बस्ती, अगस्त 4 -- बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शहर के होटल में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जनपद बस्ती एवं संतकबीरनगर के सभी एआरपी, एसआरजी, बीईओ और डायट मेंटरों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने पर दिया गया जोरकार्यशाला का उद्देश्य सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को दक्ष बनाना हम सभी का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए बच्चों की सीखने संबंधी कठिनाइयों का सूक्ष्म विश्लेषण कर उनका प्रभावी समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने एआरपी को सुपरविजन के दौरान सही आंकड़े दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे कमजोर बिंदुओं की पहचान कर उनमें सुधार किया जा सकेगा।शिक्षकों की भूमिका एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग विकसित विद्यालयों से होकर गुजरता...