बलिया, मार्च 25 -- बलिया। गंगा बहुउदेशीय सभागार में बुधवार निपुण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निपुण घोषित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि प्रदेश में निपुण भारत मिशन की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी, जिसका प्रमुख उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं उनके ज्ञान में दक्षता हासिल करना होता है। कहा कि शेष विद्यालयों को भी अतिशीघ्र लक्ष्य की प्राप्ति कर लेनी होगी तथा इसके लिए विद्यालय के सभी अध्यापकों को संयुक्त रूप से मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.