फतेहपुर, जनवरी 8 -- फतेहपुर/खागा। निपुण विद्यालय आंकलन को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जहां निपुण विद्यालय आंकलन से सम्बन्धी गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया एवं प्रशिक्षुओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। डायट प्राचार्य आरती गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार 27 जनवरी से 14 फरवरी तक सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 में अध्ययनरत बच्चों का आंकलन निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से किया जाएगा। यह आंकलन डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा ही किया जाना है। कार्यशाला का संचालन निपुण आंकलन के जनपद स्तरीय नोडल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.