फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में 478 परिषदीय विद्यालय आंकलन के बाद निपुण घोषित किए गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रंगारंग समारोह के बीच निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने निपुण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापको, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि निपुण शिक्षक अपने अपने विकास खंड में प्रेरक विद्यालय के रूप में स्थापित होने और अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनाने का काम करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीआईओएस एनपी सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.