फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। शिक्षक भवन में बुधवार को जिला स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम रविंद्र सिंह व सीडीओ पवन कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं डायट प्राचार्य आरती गुप्ता के संरक्षण में बीएसए भारती त्रिपाठी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी रखी गई। उसके बाद निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक स्तर में कक्षा एक व कक्षा दो के बच्चों की निर्धारित अधिगम सम्प्राप्ति का थर्ड पार्टी द्वारा करवाए गए आकलन में निपुण हुए विद्यालयों के शिक्षकों को डीएम एवं सीडीओ ने निपुण प्रमाण पत्र वितरित किया। वहीं जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने अपने नवाचारों को साझा करने की अपील की। इस मौके पर जिला समन्वयक, एआरपी समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.