शाहजहांपुर, मार्च 21 -- खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निपुण विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने मां शारदे और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। नन्हे बच्चों को निपुण बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई। खुटार ब्लॉक के 49 निपुण विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया। बीईओ मृत्युंजय सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकों और आंगनवाड़ी कर्मियों को बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के टिप्स दिए। इस अवसर पर अवनीश मिश्र, रामदयाल तिवारी, संजय मिश्रा, सचिन मिश्रा, पं...