लखीमपुरखीरी, मई 14 -- निपुण प्लस एप पर अभ्यास प्रश्नपत्रों की समीक्षा में जिले के सभी ब्लाकों की प्रगति काफी खराब मिली है। इस पर बीएसए ने सभी बीईओ को नोटिस जारी की गई है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि अगर अपेक्षित सुधार न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। बीएसए प्रवीण तिवारी ने जारी नोटिस में कहा है कि निपुण प्लस एप पर प्रश्नपत्रो के अभ्यास की प्रभावी मानीटरिंग व अनुश्रवण न होने से जिले की प्रगति खराब हुई है। नोटिस में कहा है कि न्यून प्रगति किस कारण से रही है। एआरपी व संकुल शिक्षक द्वारा क्या प्रयास किए गए हैं इसके बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण न देने पर उत्तर दायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...