मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। समग्र शिक्षा के निर्देश पर मुजफ्फरनगर और बिजनौर के शिक्षा अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आगामी सत्र की कार्ययोजना और बाल वाटिकाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, लखनऊ के निर्देशानुसार निपुण भारत मिशन के अंतर्गत देवराना होटल में मुजफ्फरनगर एवं बिजनौर के खंड शिक्षा अधिकारियों, एसआरजी और एआरपी की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक राजेश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य हरकेश यादव, डायट बिजनौर की प्राचार्या डोली सिकरवार, बीएसए संदीप कुमार, बीएसए बिजनौर सचिन कसाना तथा वरिष्ठ प्रवक्ता योगेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों में 3...