उरई, अगस्त 17 -- कोंच। संवाददाता कनासी के ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर केंद्रित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम बीईओ शैलेंद्र उत्तम की मौजूदगी में शुरू हुआ । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक और रुचिपूर्ण शिक्षण पद्धतियों में दक्ष बनाना है। इसमें ''वीणा'' और ''गणित मेला'' जैसी विधियों का उपयोग कर बच्चों को खेल-खेल में सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 100 शिक्षकों ने सीखीं आधुनिक शिक्षण की विधियां इसका लक्ष्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 तक कक्षा 3 तक के बच...