पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। निपुण भारत मिशन के तहत संचालित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) के कार्यक्रम में पलामू जिले के 17 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वर्ग दो से पांचवीं कक्षा तक के चयनित छात्र-छात्राएं रांची में आयोजित दो दिनी एफएलएन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी सोमवार को पलामू समाहरणालय परिसर से सुरक्षित वाहन से रांची के लिए रवाना हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ मनोज मिश्रा, उज्जवल मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर सुरक्षित वाहन को रांची के लिए रवाना किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसके पूर्व सभी बच्चों को राज्य स्तरीय एफएलएन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.