निपुण भारत के मूल्यांकन का दूसरा चरण आज से
पलामू, सितम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। निपुण भारत अभियान के तहत संचालित, मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण, कार्यक्रम के दूसरे चरण का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा। 12 सितंबर तक चलने वाले इस चरण में पलामू जिले के 535 स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 214 मूल्यांकनकर्ताओं को लगाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे चरण का मूल्यांकन सोमवार से शुरू होना था, लेकिन राजकीय अवकाश के कारण इसे मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। मूल्यांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मूल्यांकनकर्ताओं को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 24 से 31 अगस्त तक 530 स्कूलों का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिले के कुल 2484 स्कूलों का छह चरणों में मूल्यांकन किया जाना है। इसमें कक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.