लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अब कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए भी निपुण भारत अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक जिले के मास्टर्स ट्रेनर की पांच दिवसीय ट्रेनिंग कराई गई है। प्रत्येक जिले से दो-दो स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के सदस्य व दो-दो डायट मेंटर शामिल हैं। अब यह अपने-अपने जिलों में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण उन्हें राजधानी स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के सभागार में दिया गया। यह मास्टर ट्रेनर निपुण लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेंगे। अभी तक प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक यह अभियान चलाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...