सिद्धार्थ, मार्च 1 -- पचमोहनी। खुनियांव ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंपोजिट विद्यालय करही खास की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच-पांच निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर राधे रमण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, बाल कृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.