मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर,संवाददाता। सिटी ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय रामचंदरपुर का सोमवार को वार्षिकोत्सव निपुण छात्र सम्मान एवं कक्षा 8 के छात्रों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्टेट रिसोर्स पर्शन (एसआरजी) दिनेशचंद्र शुक्ल एवं न्याय पंचायत के नोडल संकुल शिक्षक रामप्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कराया। कार्यक्रम में कक्षा एक एवं दो,कक्षा 3 से 7 तक के दो-दो श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को पेंसिल बॉक्स और कॉपी देकर पुरस्कृत उनका उत्साह वर्धन किया गया। साथ ही विद्यालय से कक्षा 8 पास करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को टिफिन बॉक्स देकर भापूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मस्ती की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि...