बरेली, फरवरी 27 -- क्योलड़िया। ब्लॉक संसाधन केंद्र क्योलड़िया पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। एआरपी डॉ. मधुरेश ने निपुण भारत के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर चर्चा की। डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला ने माता और उन्मुखीकरण की जानकारी दी। स्कूल रेडीडेंस और वंडर बॉक्स सहित लर्निंग कॉर्नर के बारे में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय सिठौरा और नवादा इमामाबाद के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने ईसीसी एजुकेटर से आह्वान किया कि बाल वाटिका का संचालन बेहतरीन और प्रभावपूर्ण तरीके से किया जाए। बाल वाटिका के निपुण छात्रों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार ने किया। कार्यक्रम में ओम बाबू गंगवार, अरुण कुमार, लक...