जहानाबाद, फरवरी 16 -- बुनियादी शिक्षा की नींव को मजबूत करने पर बल दिया शिक्षक बच्चों के लर्निंग लेवल को बेहतर बनाने के लिए स्वयं तैयार कर रहे हैं रोडमैप जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा मिशन निपुण बिहार के तहत अकादमिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर निपुण गुरुगोष्ठी को प्रभावी ढंग से संचालित करने वाले 40 चयनित सत्र संचालकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले के सभी 7 प्रखंडों के चयनित विद्यालयों के ये प्रधानाध्यापक न केवल शिक्षण कार्य, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ 'फैसिलिटेटर' की भूमिका निभाते हुए...