आरा, मार्च 6 -- आरा, हिप्र.। प्रखंड संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को आपन भोजपुर निपुण भोजपुर कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड स्तरीय यूसीआरसी व सीआरसी स्तरीय नोडल शिक्षकों की समीक्षा बैठक की गई । बतौर मुख्य अतिथि डीपीओ एसएसए चंदन प्रभाकर ने सभी नोडल शिक्षकों से उनके आवंटित विद्यालय के नामांकित छात्रों, निपुण छात्रों व लक्ष्य निपुण छात्रों की जानकारी ली। साथ ही साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही जो विद्यालय निपुण विद्यालय हो चुके हैं, उनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक से शपथ पत्र लेने की बात कही गई। उन्होंने जिले के सभी शिक्षकों से अपील किया कि आप सभी शिक्षक मिलकर आपन भोजपुर निपुण भोजपुर के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करें। इसके लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रखंड के सभी यूसीआरसी व सीआरसी स्तरीय नोडल शिक्ष...