जौनपुर, दिसम्बर 30 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की ने कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ बैठक की। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण आकलन में जौनपुर ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी और निर्देश दिया कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी रखा जाए। बैठक में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय निरीक्षण और अन्य शिक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शीत ऋतु को देखते हुए रजाई, गद्दा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही सभी विद्यालयों में स्वच्छता और मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तर की बनाए रखने पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.