निपुण अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़ । नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण अभियान के अंतर्गत जिले के बेसिक शिक्षा के लगभग 130 शिक्षकों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य कालीचरण एवं जिला विज्ञान क्लब समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का विधिवत प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता तरन्नुम, एसआरजी बेसिक शिक्षा विभाग अनुज कुमारी, जिला समन्वयक निपुण अभियान मनोज कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.