बेगुसराय, मार्च 14 -- गढ़हरा(बरौनी)। फुलवड़िया थाना अंतर्गत निपनिया स्थित शांति घाट के पास शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखा। करीब 30 वर्ष का युवक काला जींस पैंट, भूरा कमीज और लाल गंजी पहने हुए है। लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि इसकी डुबा कर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...