निपनिया के एनसीसी कैंप में लगाए गए पौधे
बेगुसराय, जून 5 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी के निपनिया स्थित 35 बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया के वार्षिक कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कैंप कमांडेंट उमेश छेत्री ने कहा कि प्रकृति से प्रेरित होकर पर्यावरण के प्रति यह जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। एनसीसी का उद्देश्य अनुशासित और जागरूक युवाओं को तैयार करना है और पौधरोपण कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे कदम ही कल हमारे जलवायु और भविष्य को सुरक्षित बनाएंगे। इस अभियान में भागलपुर ग्रुप के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए कैडेटों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय: कमांडें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.