लखनऊ, जून 26 -- Akhilesh Yadav: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने वाले यूपी सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार अपनी उपलब्धियों के प्रचार में जुटी है, वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट की फटकार ने सरकार के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यूपी भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ़ झूठी तारीफ़ के प्रायोजित कार्यक्रम लगातार करवाये जा रहे हैं तो दूसरी तरफ़ माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार ने ये कहकर रंग मे भंग कर दिया कि 'कार्यकाल ख़त्म होने के बावजूद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का यूपी सरकार का फ़ैसला असंवैधानिक है'। जनता पूछ रही है कि 'असंवैधानिक' काम करने की सज़ा क्या होती है?' अखि...