निपटान समझौते की गणना का नया फॉर्मूला अधिसूचित
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने निपटान समझौते की राशि की गणना के लिए नया फॉर्मूला अधिसूचित किया है। इसके तहत 10 लाख रुपये तक की राशि वाले मामलों के निपटान के लिए त्वरित प्रक्रिया भी शुरू की गई है। सेबी ने छह अक्तूबर को जारी अधिसूचना में कहा है कि गलत तरीके से अर्जित लाभ, बचाए गए नुकसान या निवेशकों को हुए नुकसान की राशि को समझौता राशि की गणना से अलग रखा जाएगा। इन राशियों का आकलन हो जाने पर उनकी अलग से वसूली की जाएगी। इससे समझौते की शर्तें तय करते समय एक ही राशि की दोहरी गणना नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.