निधि ने राष्ट्रीय इंडोर मार्शल आर्ट्स में जीता स्वर्ण
मथुरा, जुलाई 15 -- रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा निधि चौधरी ने मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 11 व 12 जुलाई को आयोजित नेशनल इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स (सीरीज-4) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, जनपद एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। निधि चौधरी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन एसपी सिंह, डायरेक्टर कृष्ण चौधरी तथा प्रधानाचार्या डॉ. प्रिया चौधरी ने ख़ुशी व्यक्त की है। इसका श्रेय उनकी कोच कंचन रानी के कुशल मार्गदर्शन को भी दिया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने निधि चौधरी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.